चलाया गया गंगा स्वच्छता अभियान - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 14, 2021

चलाया गया गंगा स्वच्छता अभियान

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी- जिला अधिकारी वाराणसी के निर्देशन में 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सृजन सामाजिक विकास न्यास तथा वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में दशासुमेध घाट से राजाघाट तक गंगा जी में स्वच्छता अभियान चलाया गया,अपर्णा बाजपाई ने अपनी टीम के साथ राजा घाट से अस्सी घाट तक स्वच्छता अभियान चलाईं,विनयानंद द्विवेदी ने अपनी टीम के साथ अस्सी घाट से रविदास घाट तक स्वच्छता अभियान चलाएं।जिसके मुख्य अतिथि वाराणसी के डीएफओ महावीर कौजालगी थे।विशिष्ट अतिथि-एडीएम सिटी गुलाबचंद,नगर अपर आयुक्त  उमाशंकर वर्मा,पर्यावरण अधिकारी वाराणसी मंडल  कालिका सिंह थे ।इसके पश्चात जन जागरूकता अभियान चलाया गया ।इस अवसर पर अनिल सिंह ने सभी को जल संरक्षण और गंगा स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई।इस कार्यक्रम में सीआरपीएफ के द्वारा कोरोना से बचाव हेतू दशासुमेध घाट से राजा घाट तक   सोडियम हाइपोक्लोराइट के घोल से सैनिटाइज किया गया ।इस अवसर पर  सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी सुरेश मिश्रा,सहायक कमांडेंट राजेश पांडे, व जवान,कालिका सिंह (पर्यावरण अधिकारी वाराणसी मंडल),दर्शन के साथ गंगा प्रहरी, राजेश शुक्ल के साथ गंगा विचार मंच, राजेश श्रीवास्तव के साथ wess इंडिया टीम,  ऐश्वर्या मिश्र के नेतृत्व में नेहरू युवा केन्द्र,इको टास्क फोर्स, गंगा मित्र, नगर निगम के अधिकारी एवम कर्मचारी सभी ने पूर्ण मन से गंगा जी के सफाई में श्रमदान किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad