बाल पोषाहार बेचे जाने की शिकायत मिलने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा-नीलम - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 16, 2021

बाल पोषाहार बेचे जाने की शिकायत मिलने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा-नीलम

                  

रिपोर्ट-विनोद कुमार यादव

नौगढ़ चन्दौली जिला कार्यक्रम अधिकारी नीलम मेहता ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को ईमानदारी से कार्य न करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दिया है। चेताया कि विभाग में जिसको काम नहीं करना है वह इस्तीफा दे दें। बाल विकास परियोजना कार्यालय नौगढ़ में मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों संग आयोजित बैठक में  जिला कार्यक्रम अधिकारी नीलम मेहता ने कहा की नौगढ़ में अधिकांश गरीब तबके के लोग निवास करते हैं। सरकार से पात्र बच्चों गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों को पोषाहार वितरण करने के लिए पर्याप्त पोषाहार है। हर हाल में मुख्य सेविका अपना कर्तव्य समझकर लाभार्थियों को नियमानुसार डोर टू डोर जाकर पोषाहार उपलब्ध कराएं। कहीं भी पोषाहार वितरण में किसी भी प्रकार की शिकायत  नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अन्नप्राशन या गोद भराई की गतिविधियां जून माह में घर-घर कराए जाएं। बाल पोषाहार बेचे जाने की शिकायत मिलने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। शासन की मंशा के विपरीत कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्य कत्रियों  के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।आकस्मिक आंगनबाड़ी केंद्रों पर छापेमारी के दौरान कमी मिलने पर कठोर कार्यवाही होगी। इस दौरान शिकायत के मामले में नरकटी की आंगनबाड़ी कार्यकत्री हीरामणि, मरवटिया की सरस्वती, मझगांई की रामकली देवी तथा औराही की लक्ष्मी को अंतिम चेतावनी दिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने मुख्य सेविका इंदु बाला और मुन्नी को पोषाहार वितरण का सत्यापन कर रिपोर्ट देने का भी निर्देश दिया। इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी आशीष वर्मा भी मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad