रिपोर्ट-मिथिलेश कुमार
शहाबगंज चन्दौली।क्षेत्र के अमांव गांव में रविवार को टूट कर गिरे बिजली के तार के चपेट में आकर एक गाय की मौत हो गयी।गाय की मौत से सिवान में पशु चरा रहे पशुपालकों में हड़कम मच गया।वहीं बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली बंद करायी गयी।गांव निवासी गया प्रसाद की दूधारू गाय गांव प्रतिदिन की भांति सिवान में घास चरने गयी थी।इसी दौरान 440 वोल्ट का तार टूट कर गिर गया जिसकी चपेट में आकर गाय की मौके पर ही मौत हो गयी।ग्रामीणों ने शासन से मुवायजा दिलाने की मांग की है।

No comments:
Post a Comment