विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, June 22, 2021

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

                    

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया  जक्खिनी क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी शाहंशाहपुर गांव के दलित बस्ती में मंगलवार को 27 वर्षीय सीता देवी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने मौत को संदिग्ध बताकर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पति राम लखन ने बताया कि मृतका की शादी ढ़ाई साल पहले हुई थी कई दिन से पेट में दर्द हो रहा था। डाक्टर को दिखाकर दवा भी कराई जा रही थी।सुबह जब उठने में देरी हुई तो जाकर उसे जगाने का प्रयास किया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। विवाहिता के घरवालों ने गंगापुर स्थित मायके वालों को फोन से सूचना दिये जहां पहुंचे मृतका के पिता गोपाल ने बेटी का शव देखने के बाद मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या का आरोप लगाया। जक्खिनी चौकी इंचार्ज रामप्रकाश यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रोहनिया थाना प्रभारी  प्रवीण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्‍ट हो जाएगा जिसके बाद उचित विधिक कार्रवाई की जाएगी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad