चन्दौली चकरघट्टा पुलिस ने क्षेत्र के जयमोहनी गांव के पास से नशीली गोलियों के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है।इस सम्बन्ध में बताया गया कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी सुश्री श्रुति गुप्ता के आदेशानुसार अपराध एवं आपराधियों पर नियंत्रण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 भैरवनाथ यादव मय हमराह हे0का0 कृष्ण कुमार यादव द्वारा अभियुक्त शैलेन्द्र उर्फ गौतम पुत्र नागेश्वर निवासी ग्राम इमिलियाडीह थाना चकरघट्टा के कब्जे से 200 नशीली गोली (अल्प्राजोलाम 0.50mg )के साथ जयमोहनी गांव के पास से गिरफ्तार किया गया।थाना प्रभारी राजेश सरोज ने बताया कि पकड़े गये व्यक्ति शैलेन्द्र उर्फ गौतम उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 27/2021 धारा 08/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 भैरवनाथ यादव,हे०का० कृष्ण कुमार यादव शामिल रहे।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment