एनडीआरएफ के त्वरित एक्शन से दबे व्यक्ति की बची जान, काशी विश्वनाथ कोरिडोर के पास हुआ था हादसा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, June 26, 2021

एनडीआरएफ के त्वरित एक्शन से दबे व्यक्ति की बची जान, काशी विश्वनाथ कोरिडोर के पास हुआ था हादसा

                  

वाराणसी एनडीआरएफ को सूचना मिली की वाराणसी के काशी विश्वनाथ कोरिडोर के पास एक पुराने मकान की दीवार गिरने से तुन लोग दब गए हैं जिसमे से दो लोगों को स्थिनीय लोगों द्वारा सुरक्षित निकाल लिया गया, तथा एक व्यक्ति अभी भी मलबे में दबा हुआ है।सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाही करते हुए एन.डी.आर.एफ. की दशाश्वमेध घाट पर तैनात 01 टीम और वाराणसी संकुल भवन से 01 टीम असीम उपाध्याय उप कमांडेंट और दिनेश कुमार, सहायक कमांडेंट के नेत्रत्व में घटना स्थल की ओर रवाना हुयी | इस टीम में कटिंग, लिफ्टिंग और मेडिकल टीम के अवयवों सहित एक खोजी स्वान दस्ता भी शामिल था जो मलबे में दबे हुए लोगों का पता लगाने में सहायक होता है।घटनास्थल पर पहुँचने के बाद एन.डी.आर.एफ. टीम ने सबसे पहले फंसे हुए जीवित व्यक्ति तक पहुँच बनायी जो अत्यंत ही विकट परिश्थितियों में दबा हुआ था, उसके ऊपर मलबे का ढेर पड़ा था, जिसे एन.डी.आर.एफ. टीम द्वारा हटाकर उसे बाहर निकाला गया | इसके बाद व्यक्ति को एम्बुलेंस की सहायता से नजदीकी हॉस्पिटल भेज दिया गया।मौके पर उपस्थित एन.डी.आर.एफ. टीमों ने पूरे माकन को बारीकी से लाइव डिटेक्टर,स्वान दस्ता और रेस्कुएर्स की सहायता से सर्च किया।जिसमें अन्य और किसी व्यक्ति के न मिलने पर यह खोज व् बचाव कार्य समाप्त कर दिया गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad