बिहार भागलपुर जिले के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को बदमाशों ने दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी।गोली चलने और दो लोगों की मौत होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस
ने इस प्रकरण में प्रथम दृष्टया पैसे को लेकर विवाद का मामला बता कर जांच कर रही है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर बाईपास के समीप महाकाल ढाबा पर अपराधियों ने दोनों भाइयों को गोली मार दी।मृतकों की पहचान किशनपुर निवासी गोविंद यादव और राजकुमार यादव के रूप में की गई है दोनों भाई बताए जा रहे हैं। दोनों शवों को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है।उधर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी का काम पुलिस के द्वारा किया जा रहा है गांव में तनाव व्याप्त है।Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment