कस्तूरबा गांधी महिला छात्रावास का काम अधूरा, प्रधानमंत्री द्वारा होगा उद्घाटन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, July 14, 2021

कस्तूरबा गांधी महिला छात्रावास का काम अधूरा, प्रधानमंत्री द्वारा होगा उद्घाटन

                   

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया- स्थानीय थाना क्षेत्र के जक्खिनी में बन रहा कस्तूरबा गांधी महिला छात्रावास का काम अधूरा है जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा होगा।अब भी इस छात्रावास में कमरों के दरवाजे और खिड़कियां तक नहीं लग पाए हैं।शौचालय और स्नानागार भी ठीक से नहीं बन पाए हैं। चढ़ने के लिए सीढ़ियां भी दुरुस्त नहीं हो पाई है। यहां वहां कूड़ा करकट का अंबार लगा है।बुधवार को छात्रावास के सामने के हिस्से पर रंग रोगन लगाने का काम तेजी से किया जा रहा था।इस हास्टल का उद्घाटन प्रधानमंत्री अपने वाराणसी आगमन के दौरान दूरस्थ विधि से करेंगे।क्षेत्रीय लोगों ने का कहना है कि प्रधानमंत्री के द्वारा उद्घाटित होने वाले महिला छात्रावास को तय समय में पूर्ण कर लिया जाना चाहिए था।अभिभावक संघ के मणि सिंह, मनीष सिंह, अजय सिंह बबलू बल्ला सिंह आदि ने संबंधित विभाग के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad