हरदोई जिले के नवाबगंज मोहल्ले में रविवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ परचून की दुकान में बैठे एक व्यक्ति को घायल कर दिया और घर के अंदर छुप कर बैठ गया।बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे मोहल्ला नवाबगंज स्थित बिजली उपकेंद्र में तेंदुए को घूमते हुए देखा गया था जो पास स्थित परचून की दुकान में घुस गया और दुकानदार सुनील बाजपेई को घायल कर दिया। इस दौरान अन्य लोगों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। हमलावर तेंदुआ घर के दूसरे हिस्से में घुस गया जिससे पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लोगों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी लेकिन काफी देर के बाद भी टीम मौके पर नहीं पहुंची।हालांकि देर रात लखनऊ से आई वाइल्ड केयर विभाग की टीम ने मकान में छिपे तेंदुए को बाहर निकालने की कवायद शुरू कर दी है, मकान की दीवार में छेद करने की कवायद चल रही थी जिससे तेंदुए की आसानी से टोह ली जा सके। फिलहाल भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है और आसपास के लोगों को पूरी तरह रात में ही हटाया जा चुका था। उम्मीद है कि टीम को तेंदुए को पकड़ने में सफलता मिल सकती है। पर जो भी हो तेंदुए का खौफ यहां साफ देखा गया।
Post Top Ad
Monday, July 19, 2021
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment