हत्याकांड:मृतक की पत्नी ने जेठ और उनके बेटों के खिलाफ दी तहरीर - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 30, 2021

हत्याकांड:मृतक की पत्नी ने जेठ और उनके बेटों के खिलाफ दी तहरीर

वाराणसी रोहनिया  नेशनल हाइवे मार्ग पर करनाडाड़ी के पास गुरुवार की रात तमाचाबाद थाना मिर्जामुराद निवासी राजेश जायसवाल (47) की बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।राजेश घर से खाना लेकर हॉस्पिटल जाने के लिए निकले थे। पता चलने पर मौके पर एसपी देहात अमित वर्मा, एडिशनल एसपी नीरज पांडेय सहित आसपास के थानों की फोर्स भी पहुंची थी। राजेश की पत्नी साधना जायसवाल ने जेठ विजय जायसवाल और उनके बेटों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा कायम करक मामले की जांच में जुट गई। प्रकरण के संदर्भ में एसपी देहात अमित वर्मा ने बताया कि नामजद व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही। मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा लग रहा। साधना का आरोप है कि कोई पुस्तैनी जमीन है उसी के बंटवारे को लेकर उनके पति की हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि पूर्व में भी जमीन के विवाद को लेकर पारिवारिक विवाद हो चुका है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad