रिपोर्ट-विनोद कुमार यादव
नौगढ़ चन्दौली मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने 500 ग्राम गांजा बरामद किया है।अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को थानाध्यक्ष नौगढ़ राजकुमार यादव टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।इस दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति गांजा लेकर मार्केट के तरफ जा रहा है।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने उप निरीक्षक को आदेश देते हुए गठित टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान किशोर शर्मा पुत्र मुराहु शर्मा निवासी ग्राम बाघी थाना नौगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत् मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद, संदीप कुमार यादव ,कोमल सिंह
शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment