डोली में बैठने से पहले उठी अर्थी,मातम में बदली खुशियां - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 16, 2021

डोली में बैठने से पहले उठी अर्थी,मातम में बदली खुशियां

झारखंड धनबाद से एक बेहद ही दर्दनाक खबर सामने आ रही है,यहां जिस लड़की की शादी 16 जुलाई को होनी थी उसी को सोते समय सांप ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गयी।बताया जाता है कि बुद्धवार की रात हल्दी की रश्म के बाद पूनम रात में अपने कमरे में सोने चली गयी उसी दौरान उसे सांप ने काट लिया।सांप को काटते ही पूनम जोर से चिल्लाई तुरन्त परिजन कमरे में पहुंचे और पूनम को इलाज के लिए चिकित्सालय ले गये जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।पूनम के परिजनों ने बताया कि वो बीएसएस महिला कालेज धनबाद की छात्रा थी और 16 जुलाई को उसकी शादी होनी थी।घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad