मां-बेटी ने जहर खाकर दे दी जान,10 दिन पहले पिता ने भी की थी आत्महत्या - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 16, 2021

मां-बेटी ने जहर खाकर दे दी जान,10 दिन पहले पिता ने भी की थी आत्महत्या

हरियाणा के गुरूग्राम स्थित सेक्टर 67 की सोसाइटी में रहने वाली मां बेटी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।बताया गया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस सोसाइटी के फ्लैट नं० जी-301 पहुंची जहां वीना शेट्टी और उसकी बेटी याशिका के शव पड़े थे।पुलिस आत्महत्या करने के पहलुओं पर जांच कर रही है।इस मामले में हैरान करने वाली बात यह है कि 6 जुलाई को वीना शेट्टी के पति हरि शेट्टी ने सेक्टर 53 के होटल में आत्महत्या कर ली थी।उधर सोसाइटी मैनेजर ने बताया कि हरि शेट्टी परिवार के साथ जनवरी में यहां रहने के लिए आये थे।घटना क्यों घटी लोगों के समझ में नहीं आ रहा है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad