पूर्व राज्यमंत्री ने राज्यपाल के नाम 8 सूत्रीय मांग पत्र को उपजिलाधिकारी को सौपा
रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया-सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के निर्देशानुसार राजातालाब तहसील पर बृहस्पतिवार को पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल तथा पूर्व रोहनिया विधायक महेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में सेवापुरी तथा रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया गया। जिसके दौरान पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सरकार द्वारा किया गया धांधली और बढ़ती हुई महंगाई बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा सपा के कार्यकर्ताओं को फर्जी केस लगाकर मनोबल को तोड़ने डीजल व पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि किए जाने से उद्योग व्यापार और खेती किसानी सहित कई बिंदुओं पर प्रदेश व केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वक्ताओं की कड़ी में पूर्व जिला अध्यक्ष आत्माराम यादव तथा राम सिंह यादव और दिनेश सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश तथा केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए उपस्थित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से अखिलेश सरकार को फिर से मुख्यमंत्री बनाने का आवाहन किया।धरना के अंत में पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने राजातालाब उप जिला अधिकारी सिद्धार्थ यादव को राष्ट्रपति के नाम 8 सूत्रीय मांग पत्र को सौंपा।धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से कन्हैया राजभर,आत्मा राम यादव, राम सिंह यादव,दिनेश यादव,गोपाल यादव, कंठी यादव,जय श्री यादव,संतोष यादव,केशनाथ यादव,अहकू यादव,जितेंद्र यादव,शीतला यादव,प्रकाश यादव,उमा यादव,रेखा पाल,शशि यादव,अमलेश पटेल,श्यामलाल चौहान, ओंकार नाथ विश्वकर्मा,गुड्डू यादव,मनोज सिंह,कन्हैया लाल यादव,सुदामा यादव, सर्वजीत राजभर,बालकिशुन यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment