रिपोर्ट-विवेक यादव
चकिया चन्दौली स्थानीय तहसील स्थित मुख्यालय पर आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया।गांधीपार्क में हुए इस कार्यक्रम में भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये को लेकर कार्यकर्ताओं में उबाल देखा गया।कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव रहा हो या ब्लाक प्रमुख का चुनाव हर तरफ जोर जबरदस्ती मारपीट की घटनाएं हुई है।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का जुमला देने वाली भाजपा के राज में ब्लाक प्रमुख चुनाव में महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया।वक्ताओं ने कहा कि कानून व्यवस्था,महगांई,बढ़ती रोजगारी,स्वास्थ्य सुविधाओं में यह सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है।लोग अब केवल आने वाले दिनों में होने वाले विधान सभा चुनाव का इंतजार कर रहे हैं।वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो हक और अधिकार के लिए सड़को पर उतर कर संघर्ष करती है।धरना स्थल पर जुटने से पहले कार्यकर्ता विभिन्न गांवों से अलग-अलग साधनों द्वारा चकिया पहुंचे और टोली बना कर धरना स्थल तक जाते रहे है।सपा के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने भी पुलिस की अच्छी व्यवस्था कर रखी थी।धरना प्रदर्शन में सपा के नेताओं के आलावा सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Post Top Ad
Thursday, July 15, 2021
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment