सेल्फी ने बुलाया मौत,तीन डूबे रेस्क्यू आपरेशन के बाद निकाले शव - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, July 19, 2021

सेल्फी ने बुलाया मौत,तीन डूबे रेस्क्यू आपरेशन के बाद निकाले शव

                   चित्रकूट शबरी जलप्रपात में पिकनिक मनाने आए 4 दोस्त सेल्फी लेने के चक्कर में झरने में डूब गए, हालांकि बाद में एक को बचा लिया गया लेकिन तीन को नहीं बचाया जा सका। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच गयी।गोताखोरों की मदद ली गयी जहां तीन युवकों के शव को बरामद किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बांदा जिले के अतर्रा निवासी पीयूष साहू,मोहित साहू,साहिल साहू व आकाश साहू  बाइक से सबरी जलप्रपात पर पिकनिक मनाने आए हुए थे इस दौरान उन्होंने झरने के करीब पहुंचकर पिकनिक को यादगार बनाने के लिए मोबाइल से सेल्फी लेनी चाहिए,सेल्फी की चाहत में वह सबरी प्रपात के कुंड में उतर गए जिससे यह हादसा हो गया। रेस्क्यू चलाने के बाद बाहर निकाले गए युवकों को मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया जबकि चौथे युवक आकाश को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में सतना रेफर कर दिया गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad