चौकी इंचार्ज समेत तीन निलंबित, युवक की पिटाई में नपे - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, July 26, 2021

चौकी इंचार्ज समेत तीन निलंबित, युवक की पिटाई में नपे

                 ललितपुर जिले में बीयर पी रहे एक युवक को पुलिस द्वारा पकड़ कर दो दिनों तक पिटाई करने और उसे बंधक बनाकर रखने तथा परिजनों से उसे छोड़ने की एवज में एक लाख लेने के लगे आरोप में पुलिस अधीक्षक ने चौकी इंचार्ज समेत दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में पीड़ित सुरेंद्र ने बताया की चौकी में उसके हाथ पैर बांधकर पुलिस द्वारा डंडे से पिटाई की गई, फिर 24 जुलाई को उसके घर पर पुलिस ने सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद उसका भाई उसे छुड़ाने के लिए पहुंचा तो उसे धमकी देते हुए एक लाख की मांग की गई। जब उसके भाई ने पुलिस को पैसे दिए तो उसका चालान 151 में कर दिया गया। बताया जाता है कि जमानत मिलने के बाद सुरेंद्र जब घर पहुंचा तो उसकी हालत बिगड़ने लगी जिसके बाद परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि चौकी इंचार्ज बिरधा व दो पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगा है। चौकी इंचार्ज और दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad