लखनऊ पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी में कहा कि यूपी सरकार ग्राम पंचायतों में 58 हजार से अधिक पंचायत सहायकों की भर्ती करेगी। उन्होंने लोक भवन में पत्रकारों से बात करते हुए यह जानकारी दी। बताया कि प्रधान अपने परिवार व रिस्तेदारों को नहीं रख पाएंगे, जिस जाति की आरक्षित ग्राम पंचायत होगी उसी जाति का पंचायत सहायक होगा। पंचायत सहायकों की भर्ती में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी और ग्राम पंचायत के लोग ही चयनित होंगे। बताया गया कि प्रदेश सरकार यूपी विधानसभा चुनाव से पहले एक लाख से अधिक पदों पर लोगों को रोजगार देने के लिए काम कर रही है। सरकार शिक्षित बेरोजगारों, महिलाओं और अर्ध कुशल श्रमिक के स्तर के लोगों को गांव में ही रोजगार मुहैया कराने के लिए कुछ विभागों में मानदेय पर भर्तियां शुरू की है।वही कैबिनेट में 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में हर ग्राम पंचायत में पंचायत सचिव कम अकाउंटेंट नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है।
Post Top Ad
Monday, July 26, 2021
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment