पुलिस चौकी के पास से 15 लाख की लूट,हड़कंप - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, July 26, 2021

पुलिस चौकी के पास से 15 लाख की लूट,हड़कंप

                 मेरठ में बकाया की वसूली कर लौट रहे एक कारोबारी से हथियार बंद बदमाशों ने पुलिस चौकी के चंद कदम दूरी पर हथियारों के बल पर 15 लाख रुपए लूट लिए, जिससे जिले में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।घटना के संबंध में बताया गया कि  अमित अग्रवाल की नवीन मंडी स्थल पर तेल और घी की दुकान है। बताया जाता है कि अमित सुबह अपने अकाउंटेंट के साथ देहात के दुकानदारों से पैसे की वसूली के लिए निकले थे तभी यह घटना उनके साथ हो गयी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad