चन्दौली धानापुर मंगलवार को कस्बा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्राँगण में खण्ड शिक्षा अधिकारी कन्हैयालाल के नेतृत्व में विकास खण्ड के अध्यापक/अध्यापिकाओं को कोविशिल्ड का प्रथम डोज लगा।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दीपिका सिंह(सीएचओ) व सुमन देवी (एनम) ने लगभग 300 अध्यापक, अध्यापिकाओं को कोविशिल्ड का प्रथम डोज लगाया।खण्ड शिक्षा अधिकारी कन्हैयालाल ने कहा कि सरकार कोरोना के विरुद्ध वैक्सिनेशन का कार्य युद्धस्तर पर कर रही है। वैक्सीन लगवाने में उत्तर प्रदेश अन्य राज्यों के लिए नजीर साबित हुआ है। शासन के निर्देशानुसार सभी अध्यापक,अध्यापिकाओं को वैक्सिन लगवाना अनिवार्य है।इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला सहसन्योजक इम्तियाज खान,ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश सिंह,संजय कुमार,इरफान अली,संजय सुमन,बृजेश सोनकर,पंकज कुमार,ज्ञानचंद कांत,नम्रता सिंह,सोनी गुप्ता, सुमन यादव,आकृति सिंह, लालसा देवी,ममता देवी सहित कई शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
Post Top Ad
Tuesday, August 3, 2021
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment