रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी सृजन सामाजिक विकास न्यास तथा 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व बल ने जवाहर नगर इसटेन्शन कॉलोनी पार्क (प्रधानमंत्री कार्यालय के सामने) में बृहद पौधरोपण किया गया। जिसमेंअर्जुन,महोगनी,अशोक,नीम आदि के पौधे लगाए गये। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सौरभ कुमार श्रीवास्तव (कैंट विधायक भाजपा) वाराणसी थे तथा विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार वृक्ष (कमांडेंट 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल वाराणसी), कालिका सिंह (निदेशक पर्यावरण विभाग वाराणसी मंडल) व शिवशरण पाठक (संसदीय कार्यालय अध्यक्ष भाजपा )थे । मुख्य अतिथि ने पर्यावरण तथा जल संरक्षण के बारे में लोगों को विस्तार पूर्वक जागरूक किये साथ-साथ बताऐ कि यह बड़ा नेक काम है इस नेक काम में जहां मेरी जरूरत होगी वहां मैं बढ़ चढ़कर भाग लूंगा तथा इस कार्य के लिए मुख्य अतिथि ने 95 बटालियन केंद्रीय पुलिस बल एवं सामाजिक विकास न्यास की प्रशंसा भी की। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों ने भी सभी लोगों को एक एक पौधे अपने जन्मदिन पर व शादी के सालगिरह पर लगाने के लिए जागरूक किए।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल कुमार सिंह पर्यावरण ब्राण्ड अम्बेसडर ने की अनिल सिंह ने सभी लोगों को जागरूक करते हुए पर्यावरण एवं जल संरक्षण व पौधारोपण का शपथ दिलाया।इस अवसर पर 95 वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महेंद्र मिश्रा (उप कमांडेंट) व जवान, तथा सुनील धानुका,रवि जायसवाल (व्यापार मंडल अध्यक्ष) राकेश जयसवाल (पार्षद सोनारपुरा) तुषार धानुका आदि लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

No comments:
Post a Comment