गृह मंत्री अमित शाह विंध्याचल के दौरे पर, एनडीआरएफ सुरक्षा में तैनात - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, August 1, 2021

गृह मंत्री अमित शाह विंध्याचल के दौरे पर, एनडीआरएफ सुरक्षा में तैनात

मीरजापुर/वाराणसी काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर मिर्जापुर में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा विंध्याचल कॉरिडोर का शुभारंभ किया गया। जिसके अंतर्गत विंध्याचल मंदिर कॉरिडोर का निर्माण होगा, साथ ही मंदिर परिसर का विस्तार व परिक्रमा मार्ग भी बनाया जाएगा। जिससे गंगा घाट से सीधे मंदिर जाने वाले रास्ते का चौड़ीकरण किया जाएगा और श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के गंगा जी के दर्शन के साथ मां विंध्यवासिनी की पूजा अर्चना कर सकेंगे।

 एनडीआरएफ मोटर बोट और मेडिकल टीम के साथ रही तैनात

इस दौरे के दौरान 11एनडीआरएफ वाराणसी की टीम चार मोटर बोट, गोताखोरों, लाइफ बॉय, लाइफ जैकेट और अन्य सुरक्षा-बचाव के उपकरणों के साथ तैनात रही। इसके साथ ही एनडीआरएफ की मेडिकल टीम भी चिकित्सीय सहायता के लिए मौजूद रही। एनडीआरएफ टीम का नेतृत्व उप कमांडेंट असीम उपाध्याय द्वारा किया गया। इस दौरे के सफल आयोजन के लिए मिर्जापुर प्रशासन द्वारा एनडीआरएफ टीम के योगदान को भी सराहा गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad