नकल विहीन व शुचिता पूर्ण ढंग से संपन्न कराएं संयुक्त बीएड परीक्षा- जिलाधिकारी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 4, 2021

नकल विहीन व शुचिता पूर्ण ढंग से संपन्न कराएं संयुक्त बीएड परीक्षा- जिलाधिकारी

                    चन्दौली जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में जनपद में आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड व प्रशिक्षित स्नातक की लिखित परीक्षा को शुचिता पूर्ण, नकल विहीन व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के संबंध में  कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में बनाए गए प्रत्येक परीक्षा केंद्रों का पर्याप्त सैनिटाइजेशन/साफ-सफाई करा लिया जाय। प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार मास्क सैनिटाइजर,  सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करें ।उन्होंने कहा कि परीक्षा के दिन केंद्र से 500 मीटर की परिधि में धारा 144 प्रभावी रहेगी ।परीक्षा केंद्र से 500 मीटर की परिधि में सभी फोटोस्टेट ,पीसीओ, साइबर कैफे आदि की दुकानें बंद रहेंगी। परीक्षा केंद्र में कार्मिक व परीक्षार्थियों को मोबाइल कैलकुलेटर या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर पूर्णता पाबंदी रहेगी। बताया गया कि परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ ही  फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरा, वॉइस रिकॉर्डर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित रहे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार सकुशल परीक्षा संपन्न  कराने हेतु सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित हो। परीक्षार्थियों के मोबाइल एवं सामान आदि के लिए पर्याप्त काउंटर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को सकुशल ,नकल विहीन कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। अतः विशेष सतर्कता एवं सावधानी बरतना आवश्यक है। इसमें कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। 

       जनपद में दिनांक 06 अगस्त, 2021 को सम्पन्न होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड हेतु कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाये गये है, जिसमें 4700 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के अतिरिक्त नामित केंद्र प्रतिनिधि व स्टैटिक मजिस्ट्रेट  की तैनाती की गई है। यह परीक्षा दिनांक 6 अगस्त 2021 को दो पारियों में संपन्न होगी प्रथम पाली प्रातः 9:00 से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली 2:00 से 5:00 तक परीक्षा सम्पन्न की जाएगी। 

         प्रशिक्षित स्नातक लिखित परीक्षा का आयोजन दिनांक 7 व 8 अगस्त, 2021 को आयोजित होगी। जनपद में इसके लिए 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रशिक्षित स्नातक लिखित परीक्षा  दो पालियों में आयोजित होगी।प्रथम पाली प्रातः 9:30 से 11:30 तक तथा द्वितीय पाली अपराहन 2:30 बजे से 4:30 बजे तक परीक्षा संपन्न होगी। परीक्षा के सफल आयोजन हेतु प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की  ड्यूटी लगाई गई है।

       बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, केंद्र व्यवस्थापक केंद्र व्यवस्थापक गढ़ एवं ड्यूटी में लगाए गए स्टेटिक मजिस्ट्रेट उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad