मां-बेटे समेत तीन की मौत,भोजन में विषाक्त की आशंका - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, August 5, 2021

मां-बेटे समेत तीन की मौत,भोजन में विषाक्त की आशंका

                  कौशांबी जिले के सराय अकिल इलाके में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की अचानक मौत होने से हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी ने बताया कि चकपिनहा गांव निवासी कन्हाई और परिवार के लोग खाना खाकर रात में सो गये,अचानक सबके पेट में दर्द और उल्टी होने लगी, हालत बिगड़ने पर कन्हाई की मां शिवकली और पत्नी सीमा की घर में भी मृत्यु हो गयी जबकि इलाज के लिए हास्पिटल ले जाते समय रास्ते में कन्हाई का पांच वर्षीय पुत्र ने भी दम तोड़ दिया।परिवार के अन्य सदस्यों को प्रयागराज स्थित स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया विषाक्त भोजन खाने से इन लोगों की मौत हुई है।पुलिस पूरे घटना की जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad