कांग्रेस का 'प्रशिक्षण से पराक्रम' महा प्रशिक्षण अभियान जारी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, August 29, 2021

कांग्रेस का 'प्रशिक्षण से पराक्रम' महा प्रशिक्षण अभियान जारी

                    

अब तक उत्तर प्रदेश के 42 जिलों का प्रशिक्षण पूरा

लखनऊ, उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अपने पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करने का 'प्रशिक्षण से पराक्रम' महाभियान लगातार जारी है।प्रशिक्षण शिविर मे सात टीमें लगातार प्रशिक्षण के काम मे लगी हुई हैं। प्रशिक्षण ले रहे पदाधिकारियों को कांग्रेस के इतिहास, बूथ मैनेजमेंट और सोशल मीडिया के बेहतर इस्तेमाल पर गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही 'किसने बनाया उल्टा प्रदेश' नाम के  प्रशिक्षण सत्र में अन्य जानकारियां दी जा रही है। अब तक यह प्रशिक्षण  अभियान यूपी के 42 जिलों में संपन्न हो चुका है। इस महाभियान में कुल 700 प्रशिक्षण कैंप आयोजित किए जाएंगे जिसमें दो लाख  पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया जायेगा।रविवार को छठवें दिन मैनपुरी, बांदा, मुजफ़्फ़र नगर, चंदौली, अमेठी, कासगंज और बस्ती जिले में यह प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ जिसमें पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad