मध्यप्रदेश के पश्चिमी इलाकों में बाढ़ का प्रभाव लगातार जारी है I जिला शिवपुरी में प्रशासन को एक संकटग्रस्त कॉल प्राप्त हुई थी, जिसमें कुछ असहाय पीड़ितों के बारे में सूचना मिली, जो चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिरे एक ऊंचे स्थान पर फंसे हुए थे । एनडीआरएफ टीम को जब इसकी सूचना मिली तो टीम, उप निरीक्षक मनीष कुमार चौबे के नेतृत्व में तुरंत घटना स्थल पर पहुंची । मौके पर पहुंचने पर पता चला कि एक ही परिवार के 05 लोग पिछले 02 दिनों से भूखे प्यासे गाँव-धमकान, तहसील-शिवपुरी, जिला-शिवपुरी के पास एक अलग-थलग ऊंची जमीन पर फंसे हुए थे और भारी वर्षा का सामना कर जिंदा रहने के लिए पेड़ों पर चढ़कर जद्दोजहद कर रहे थे । 11 एनडीआरएफ के बचावकर्मी जब वहाँ पहुंचे तब उन्होंने असहायों को सांत्वना दी और उन्हें भोजन और पानी मुहैया कराया और फिर अपनी बोट पर बैठाकर, पानी की तेज़ धारा को पार करके उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया ।
Post Top Ad
Wednesday, August 4, 2021
एनडीआरएफ टीम ने भीषण बाढ़ में फंसे एक परिवार की पांच जिंदगियों को बचाया
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment