मतदाता सूची में मृतकों के नाम को करें विलोपित नए को जोड़ें-एसडीएम - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 4, 2021

मतदाता सूची में मृतकों के नाम को करें विलोपित नए को जोड़ें-एसडीएम

                   

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया तहसील राजातालाब  में बीएलओ संग आयोजित बैठक में उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ यादव तथा तहसीलदार मीनाक्षी पांडेय ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में गति लाने का निर्देश दिया।अधिकारी द्वय ने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने और मृतकों के नाम विलोपित करने में कोई कोताही न बरती जाए।अधिकारियों का कहना था कि ग्राम पंचायतों में जो लोग 18 वर्ष की आयु को पूर्ण कर लिए हैं तथा जिनके घर में बहुएं आई हुई है उन सभी का नाम मतदाता सूची में दर्ज कर लिया जाए।साथ ही ऐसे परिवार जहां पर किसी मतदाता की मृत्यु हुई है या अब वह बाहर रह रहा हो उसके नाम को विलोपित कर दिया जाए।दिव्यांग मतदाताओं के नाम को आधार कार्ड के साथ टैग करने के लिए भी निर्देश दिया गया।बैठक में बीएलओ भारी संख्या में उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad