भाजपा सरकार के तानाशाही रवैया के चलते दर-दर भटक रहे पढ़े लिखे शिक्षित नौजवान-जितेन्द्र कुमार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, September 7, 2021

भाजपा सरकार के तानाशाही रवैया के चलते दर-दर भटक रहे पढ़े लिखे शिक्षित नौजवान-जितेन्द्र कुमार

                   

चकिया चन्दौली समाजवादी पार्टी की सितम्बर माह की मासिक बैठक मंगलवार को चकिया स्थित पार्टी कैम्प कार्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष प्रभुनारायण यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन विधानसभा महासचिव सूबेदार मौर्य ने किया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार एड. ने कहा कि भाजपा की तानाशाही के चलते आज देश प्रदेश के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। देश की रीढ़ कहे जाने वाले अन्नदाता का शोषण हो रहा है। भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आज देश भर का किसान सड़क पर उतर कर आंदोलन कर रहा है, लेकिन सरकार किसानों की  बात सुनने को तैयार नहीं है। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौरान सरकार जनता को राहत प्रदान करने के बजाय उन्हें महंगाई की आग में झोंकने का 

काम कर रही है। देश में बेरोजगारी का विस्फोट हो गया है शिक्षित नौजवान दर-दर की ठोकरें खा रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से  परेशान जनता आज अखिलेश यादव  के मुख्यमंत्री कार्यकाल को याद कर रही है। सभी कार्यकर्ताओं को गांव गांव जाकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करते हुए, समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करे।  इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व बिधायिका पूनम सोनकर, डा. रामअधार जोसेफ ,रामकृत एडवोकेट, बलवंत गोड़,राजेश पटेल,अनिल पटेल, भूपेन्द्र पटेल, अक्षैबर भारती,बिजेन्द्रर बियार,बिजय बहादुर बिश्वकर्मा, ,महमूद आलम,उस्मान गनी ,सुरेन्द्र चौहान, निखिल पटेल, अमित पाठक,, राजेश कुमार संदल ,नंदेश चौहान ,मुन्ना भास्कर प्रधान, मदन कुमार, मिथिलेश कुमार ,बब्बन यादव, कमलेश पति कुशवाहा, कैलाश बिन्द रामबरन निषाद, आदि मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad