चन्दौली धानापुर क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय प्रसहटा में सोमवार को सुबह 10 बजे से हिंगुतरगढ़ न्याय पंचायत के परिषदीय विद्यालयों के खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसके दौरान दौड़ , कबड्डी , आदि खेल खेले गए । न्याय पंचायत खेलकुद प्रतियोगिता का उद्घाटन खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश सिंह ने किया । विदित हो कि हिंगुतरगढ़ न्याय पंचायत के परिषदीय विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार को कम्पोजिट विद्यालय प्रसहटा में सम्पन्न हुआ । जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालयो और प्राथमिक विद्यालयों के बालक बालिकाओं ने हिस्सा लिया । खेल के दौरान जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर की दौड़ में यूपीएस हिंगुतरगढ़ के आकाश ने प्रथम स्थान हासिल किया तथा कम्पोजिट विद्यालय प्रसहटा के साहिल को दूसरा स्थान हासिल हुआ। वही 200 मीटर में भी यूपीएस हिंगुतरगढ़ के आकाश ने अपना कब्जा बनाये रखा । वही दूसरी तरफ प्राथमिक विद्यालय के बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में
कम्पोजिट विद्यालय प्रसहटा के शुभम ने पहला स्थान हासिल किया।दूसरा स्थान प्राथमिक विद्यालय हिंगुतरगढ़ फस्ट के प्रियांशु को मिला । जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर की दौड़ में कम्पोजिट विद्यालय प्रसहटा की रीता ने पहला स्थान पाया और दूसरा स्थान अनिता कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय हिंगुतरगढ़ को मिला । वही प्राथमिक विद्यालय बालिका वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में रंजना प्राथमिक विद्यालय हिंगुतरगढ़ फस्ट रही । जबकि दूसरा स्थान निशा प्रसहटा का रहा । दूसरे चक्र के खेल में जूनियर बालिका वर्ग कब्बडी में कम्पोजिट विद्यालय प्रसहटा ने कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय हिंगुतरगढ़ की बालिकाओं को 19/2 से परास्त कर पहला स्थान हासिल किया । वही जूनियर कबड्डी बालक वर्ग में यूपीएस हिंगुतरगढ़ और प्रसहटा के बालक बराबर पर रहे। जिससे दोनों टीमो को सामूहिक रूप से विजेता घोषित किया गया । खेल खत्म होने के उपरांत सभी विजेता और उपविजेता के खिलाड़ियों को मैडल और इनाम देकर उन्हें सम्मानित किया गया । इस दौरान वहां सुदर्शन दूबे , रामनरायन राम शमशेर सिंह , मनोज कुमार ,अवधेश राम , नीलेश यादव ,रोशन सिंह , आकांक्षा पाण्डेय , सुरेंद्र कुमार यादव , नीरज सिंह , इमरान अहमद , राजेश यादव , विनोद कुमार , मनीष यादव , अरविंद कुमार , माया पाण्डेय , संगीता चौरसिया आदि अन्य लोग उपस्थित रहे । खेल का संचालन व्यायाम शिक्षक प्रकाश सिंह ने किया ।
No comments:
Post a Comment