भाजपा में शामिल हुए कई पूर्व विधायक व एमएलसी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, October 11, 2021

भाजपा में शामिल हुए कई पूर्व विधायक व एमएलसी

                  

लखनऊ भाजपा के प्रदेश कार्यालय में रविवार को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने विभिन्न दलों से आने वाले नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार विभिन्न राजनीतिक दलों के करीब 17 नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। बताया जाता है कि गोरखपुर जिले के सहजनवा और महाराजगंज के पनियारा से विधायक रहे पूर्व राज्यमंत्री देव नारायण सिंह  बसपा से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में आए। पूर्व विधायक ने इस्तीफे की सूचना फेसबुक पर भी शेयर किया है। वही सहारनपुर नगर से बहुजन समाज पार्टी के विधायक रहे मुकेश दीक्षित, बहुजन समाज पार्टी से विधान परिषद सदस्य रहे बिजनौर के सुबोध पराशर, कुशीनगर के हाटा से बसपा नेता वीरेंद्र सिंह सैथवार, बाराबंकी के हैदरगढ़ से कांग्रेस के टिकट पर 2012 में चुनाव लड़े आर के चौधरी, सोनभद्र के दुद्धि से निर्दलीय विधायक रही रूबी प्रसाद, हरदोई से बसपा के पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार पासी, आगरा में बसपा से विधायक रहे सूरजपाल, वाराणसी रोहनिया से बसपा नेता डॉक्टर भावना पटेल, बुलंदशहर से राष्ट्रीय लोक दल के नेता वीरेंद्र सिंह लौर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश तो उत्तम प्रदेश बन ही रहा है, प्रदेश में चौतरफा विकास होने के साथ ही कानून का राज भी स्थापित हुआ है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad