मालखाने में रखे गांजे का किया सौदा,सस्पेंड़ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, October 25, 2021

मालखाने में रखे गांजे का किया सौदा,सस्पेंड़

बागपत जिले के एक थाने में रखे तकरीबन 3 किलो गांजे का 21हजार रुपए में थाने के हेड मुहर्रिर द्वारा सौदा करने का मोबाइल पर हुई बातचीत का ऑडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक ने आरोपी को सस्पेंड करते हुए जांच का आदेश दिया है। सूत्रों के अनुसार सोशल मीडिया पर एक ऑडियो में दर्ज बातचीत तेजी के साथ वायरल हो रही है। जिसे जनपद बागपत के थाना सिंघावली अहीर से जुड़ा बताया जा रहा है जहां का हेड मुहर्रिर एक महिला से बात करते हुए सुनाई दे रहा है, महिला मादक पदार्थों की स्मगलर बताई जा रही है। महिला कह रही है कि उसके पास पिछले 15,20 दिन से माल खत्म हो गया है। महिला स्मगलर थाने के हेड मुहर्रिर से 2 किलो गांजा मांगती है लेकिन हेड मुहर्रिर रुपयों की चाहत में उसे 3 किलो गांजा 21 हजार में देने के लिए तैयार हो जाता है।वायरल हो रहे ऑडियो का जब पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन को पता चला तो उन्होंने हेड मुहर्रिर को सस्पेंड करते हुए मामले की विभागीय जांच शुरू करा दी। एसपी ने आडियो की पुष्टि करते हुए बताया है कि ऑडियो 22 अक्टूबर का है जो अब वायरल हो रहा है, इस मामले में प्रभारी निरीक्षक की रिपोर्ट पर थाना सिंघावली अहीर के हेड मुहर्रिर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad