चन्दौली बबुरी पुलिस ने क्षेत्र के बिठवल कला गांव के पास नदी किनारे बांस की कोठी के बीच बैठकर जुआ खेल रहे 7 लोगों को पकड़ा है। मौके से पुलिस को ₹900 तथा ताश के 52 पत्ते व जामा तलाशी में ₹606 नगद बरामद हुए हैं। जिस के संबंध में पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 164/2021 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने पकड़े गए लोगों के नाम श्र्लोक सिकंदरपुर थाना चकिया, सुक्खू नरहनपुर थाना बबुरी, सुरेंद्र फतेहपुर थाना चकिया, महेंद्र बिंद जमुआ थाना बबुरी, महेश गोड़ विट्ठल कला बबुरी, सुजीत कुमार बुढ़वल थाना चकिया व राम अवतार निवासी पकड़ी थाना बबुरी बताया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष अतुल कुमार उप, निरीक्षक मोहन प्रसाद, कांस्टेबल अखिलेश यादव, कांस्टेबल पंकज मौर्या, कांस्टेबल अमित यादव तथा कांस्टेबल चंद शेखर यादव शामिल रहे।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment