समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय देना मेरी पहली प्राथमिकता - शिवमणि - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, October 11, 2021

समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय देना मेरी पहली प्राथमिकता - शिवमणि

रिपोर्ट-राकेश यादव रौशन

चन्दौली चहनियां। न्याय की आस लगाए समाज के अंतिम व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव व दबाव के न्याय देना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। यह कहना है मारूफपुर पुलिस चौकी के नवागत प्रभारी एसआई शिवमणि त्रिपाठी का । वे सोमवार को ग्रामीणों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किये जाने के बाद मीडिया से मुखातिब थे। पूर्व चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह का स्थानांतरण चकिया थाने की शिकारगंज पुलिस चौकी पर हो गया है। श्री त्रिपाठी ने आगे कहा कि क्षेत्र में गोकशी, छेड़खानी, हत्या, लूट, छिनैती की घटनाओं पर लगाम लगाया जाएगा। नवागत चौकी प्रभारी शिवमणि त्रिपाठी मूलतः प्रयागराज जिले के राजापुर मोहल्ले के निवासी हैं। आपने प्रयागराज विश्वविद्यालय से बीए और एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की हैं। वर्ष 2017 में बतौर एसआई पुलिस विभाग को ज्वाइन किये और पहली नियुक्ति चन्दौली कोतवाली में हुई। फिर अलीनगर और धानापुर थाने पर बेहतरीन सेवाएं देने के कारण बलुआ थाने की कैलावर चौकी के इंचार्ज बनाए गए। चौकी प्रभारी के रूप में मारूफपुर में यह आपकी दूसरी नियुक्ति है। इस अवसर पर डॉ. राजेश निषाद, राजेश प्रधान, राजेश यादव बीडीसी, अनिल प्रधान, रमाकांत ओझा, मुन्नीराम यादव आदि लोग उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad