मुजफ्फरनगर दो पक्षों के बीच विवाद होने की सूचना पर गांव में पहुंचे हल्का इंचार्ज और सिपाही को विवाद कर रहे लोगों ने पीट दिया। जिसकी सूचना मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया। भारी पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे थानाध्यक्ष ने दरोगा को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।घटना के संबंध में बताया गया कि शाहपुर थाना क्षेत्र के काकड़ा गांव में दीपावली के मौके पर आतिशबाजी छोड़ने को लेकर कल्लू कि अपने पड़ोसी के साथ कहासुनी हो गई, जिसके चलते दोनों पक्ष के बीच जमकर गाली-गलौज हुई।घटना के संबंध में किसी ग्रामीण ने पुलिस को जानकारी दी जिस पर हरसोली चौकी प्रभारी हरीश कुमार गांव पहुंचे। जहां दोनों पक्ष के बीच लाठी डंडे चल रहे थे, बीच-बचाव करने के लिए दरोगा बीच में कूद गए इसी समय आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। सिर पर लाठी लगने की वजह से दारोगा लहूलुहान हो गए। दरोगा को घायल देख सिपाही मौके से भाग खड़ा हुआ।इसी बीच गांव में अफवाह फैल गई कि दरोगा को मकान में बंद करके पीटा गया है। जिला मुख्यालय पर दरोगा की पिटाई की सूचना से हड़कंप मच गया। शाहपुर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिरोही पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और दोनों पक्षों के लोगों को त्वरित कार्रवाई करते हुए हिरासत में ले लिया।
Post Top Ad
Saturday, November 6, 2021
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment