थाना प्रभारी व सिपाही गए जेल रिश्वत लेने का लगा आरोप - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, November 26, 2021

थाना प्रभारी व सिपाही गए जेल रिश्वत लेने का लगा आरोप

                  

राजस्थान कोटा की भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम न्यायालय ने सात हजार के रिश्वत लेने की आरोपी बूंदी के महिला थाना प्रभारी तथा एक कांस्टेबल को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि बारां निवासी एक व्यक्ति ने गत 18 नवंबर को एसीबी की बारां चौकी में परिवाद पेश किया था कि उससे अलग होकर बूंदी में रह रही उसकी पत्नी ने उसके खिलाफ महिला थाने में एक रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिस को रफा-दफा करने के लिए महिला थाना प्रभारी तथा कांस्टेबल ने दस हजार की रिश्वत मांगी है।लेकिन बाद में यह सात हजार में तय हो गया। इस शिकायत के सत्यापन के बाद बारां से बूंदी गई ब्यूरो की टीम ने रिश्वत की राशि देकर फरियादी को महिला थाना भेंजा, जहां कांस्टेबल रिश्वत को लेकर छत पर भाग निकला। बाद में ब्यूरो की टीम ने उसे पकड़ा और थाना प्रभारी सहित  दोनों को लाकर कोटा स्थित न्यायालय में पेश किया गया जहां उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेंज दिया गया।





No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad