भाजपा नेता को बदमाशों ने दरवाजे पर मारी गोली - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, November 9, 2021

भाजपा नेता को बदमाशों ने दरवाजे पर मारी गोली

                   

प्रयागराज जिले में बदमाशों ने भाजपा नेता के घर पहुंचकर उन्हें ताबड़तोड़ गोलियों से भून दिया। गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराये जहां उनका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रयागराज में प्रॉपर्टी डीलिंग का कारोबार करने वाले अजय शर्मा भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हैं।बीती रात भाजपा नेता अपने घर के भीतर परिवारजनों के साथ मौजूद थे उसी समय मुंह पर गमछा बांधकर उनके आवास पर पहुंचे 4 लोगों ने उन्हें आवाज लगाई। आवाज सुनकर जैसे ही वे दरवाजा खोलने के लिए पहुंचे तभी बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां दागनी शुरू कर दी।इस दौरान उनके शरीर में कुल 8 गोली लगी है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।





No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad