प्राथमिक स्वा०केन्द्र पर अग्निशमन दल ने आग से बचने के बताये उपाय - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, November 9, 2021

प्राथमिक स्वा०केन्द्र पर अग्निशमन दल ने आग से बचने के बताये उपाय

चन्दौली शहाबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर अस्पताल के स्टाफ को अग्निशमन दल के लोगों ने अचानक लगी आग पर काबू पाने के तरीकों को बताया।बताया जाता है कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विभाग के सीएफओ के निर्देशन में फायर सर्विस के अधिकारी एवं कर्मचारी चिकित्सालयों में पहुंचकर किसी भी तरीके से लगने वाली आग को काबू पाने की तरकीब को बता रहे हैं।बता दें कि कही न कही हर साल किन्हीं कारणों से लगने वाली आग से जान माल की क्षति हो जाती है जिसे रोकने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभाग का यह कार्यक्रम पूरे जिले में चल रहा है।इसमें मास्टर ट्रेनर के द्वारा लकड़ी की आग,सिलेंडर की आग और अन्य तरीके से लगी आग को बुझाने के उपाय बताये गये।अग्नि शमन यंत्र का प्रयोग कैसे और किन परिस्थितियों में करें,इसे रखना कितना आवश्यक है इसे प्रयोग कर के बताया गया।इस मौके पर मास्टर ट्रेनर सुरेन्द्र सिंह सहित फायर सर्विस और चिकित्सालय के कर्मी मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad