लालू प्रसाद यादव की अचानक बिगड़ी तबीयत, एम्स में भर्ती - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, November 27, 2021

लालू प्रसाद यादव की अचानक बिगड़ी तबीयत, एम्स में भर्ती

                              फाइल फोटो
नई दिल्ली
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर आ रही है। उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें बुखार के साथ चक्कर आ रहा है।जांच के लिए उनका ब्लड दिया गया है,फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार है।हालांकि डॉक्टर का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं है जिसे गंभीर माना जाए। बता दें कि अपनी पिछली बिहार यात्रा के दौरान भी लालू प्रसाद की तबीयत बिगड़ गई थी,अचानक बिहार का दौरा बीच में रद्द कर ठीक दिवाली से पहले उन्हें वापस दिल्ली आना पड़ा था।उस वक्त भी लालू ने 10 दिनों के प्रवास में उपचुनाव में प्रचार भी किया था। बता दें कि कई साल से लालू की तबीयत ठीक नहीं चल रही है इसी वजह से जेल में रहते हुए भी उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था।उससे पहले रांची के रिम्स में भी उनका इलाज चल रहा था। जेल से जमानत मिलने के बाद भी लालू यादव खराब स्वास्थ्य की वजह से ही बिहार की जगह दिल्ली में ही थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad