पत्नी को गोली मारकर पूर्व सैनिक ने की खुदकुशी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, November 27, 2021

पत्नी को गोली मारकर पूर्व सैनिक ने की खुदकुशी

                   

उत्तराखंड रानीपोखरी थाना क्षेत्र के नौरतूवाला बागी गांव में एक पूर्व सैनिक ने लाइसेंसी बंदूक से पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया उसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह घटना गुरुवार की है जहां पूर्व सैनिक बृजेश कृषाली  58 वर्ष ने पत्नी कुसुम 56 वर्ष  को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। पत्नी की हत्या के बाद पूर्व सैनिक ने अपने सिर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष शिशुपाल राणा ने बताया कि घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, प्रथम दृष्टया डिप्रेशन को ही वारदात की वजह माना जा रहा है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से घटनास्थल और आसपास के वस्तुओं की जांच की है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया है।





No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad