ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों द्वारा एक दरोगा को गोली मारे जाने का मामला सामने आ रहा, जिससे हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई और कांबिंग शुरू कर दी गई है। अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया गया है।इस संबंध में बताया जा रहा है कि शहर के दनकौर थाना क्षेत्र के बिलासपुर कस्बे में चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अंकुर चौधरी को गोली लगने की जानकारी सामने आ रही है। शुक्रवार दोपहर करीब 3:00 बजे इस वारदात को बाइक सवार दो बदमाशों ने अंजाम दिया है। गोली अंकुर चौधरी के पैर में लगी है।फायरिंग की आवाज सुनते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई, गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। इस संबंध में पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना दनकौर के बिलासपुर चौकी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर अंकुर चौधरी शुक्रवार दोपहर बैंक के पास जांच कर रहे थे तभी मोटरसाइकिल पर सवार उन्होंने दो लोगों को रोकने का प्रयास किया तो मोटरसाइकिल सवारों ने दरोगा पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें एक गोली चौधरी के पैर में लग गयी, उन्होंने बताया कि अपराधियों की सघनता से तलाश की जा रही है।
Post Top Ad
Saturday, November 27, 2021
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment