चित्रकला,रंगोली प्रतियोगिता एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, November 2, 2021

चित्रकला,रंगोली प्रतियोगिता एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी- गंगा उत्सव के दूसरे दिन नेहरू युवा संगठन,गंगा प्रहरी एवं वन विभाग द्वारा जल शक्ति मंत्रालय एवं जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को गंगा ग्राम डोमरी में भगवान अवधूत राम घाट पर चित्रकला,रंगोली प्रतियोगिता एवं जन जागरूकता के लिए गंगा चौपाल का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में जन मानस को गंगा स्वच्छता पर जानकारी दी गयी।नमामि गंगा की परियोजना अधिकारी एश्वर्या मिश्रा द्वारा माँ गंगा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।क्षेत्रीय वनाधिकारी नीरज श्रीवास्तव द्वारा वृक्षारोपण के सम्बन्ध में प्रकाश डाला गया।नेहरू युवा केंद्र के युवा अधिकारी गुप्ता द्वारा युवाओ को आगे आकर गंगा स्वछता अभियान में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया गया।गंगा प्रहरी श्री दर्शन द्वारा गंगा में पाये जाने वाले डॉल्फिन एवं अन्य जीव जंन्तु के बारे में जानकारी दी गयी |चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालय के 150 छात्र -छात्राओं ने प्रतिभाग लिया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad