धारदार हथियार से चार की हत्या,फैली दहशत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, November 25, 2021

धारदार हथियार से चार की हत्या,फैली दहशत

                   

प्रयागराज घर में घुसकर हमलावरों ने सामूहिक रूप से धारदार हथियार से एक ही परिवार के पति पत्नी समेत बेटे व बेटी की नृशंस हत्या कर दी। घटना के बाद सनसनी फैल गई। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। चौहरे हत्याकांड का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया।इस संबंध में बताया गया कि फाफामऊ थाना क्षेत्र के मोहनगंज गोहरी गांव निवासी फूलचंद 50 वर्ष बुधवार की रात अपनी 45 वर्ष की पत्नी मीनू, 17 वर्षीय बेटी सपना और 10 साल के बेटे शिव के साथ खाना खाने के बाद सो रहे थे। देर रात को हमलावर धारदार हथियार के साथ उनके घर में घुस गए और पूरे परिवार को हथियारों से काटकर नृशंस  हत्या कर दी।घटना की जानकारी पड़ोसियों के माध्यम से आज सुबह हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के आला अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये और छानबीन में जुट गए, पुलिस घटना की जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad