पकड़ी गई कंटेनर,तस्करों के कब्जे से 36 राशि गोवंश बरामद - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 4, 2021

पकड़ी गई कंटेनर,तस्करों के कब्जे से 36 राशि गोवंश बरामद

                   

चंदौली जिले की सैयदराजा पुलिस ने परेवा स्थित एनएच 2 से 36 राशि गोवंशों को एक कंटेनर से बरामद किया है। जिसके साथ पुलिस ने तीन लोगों को भी पकड़ा है। बताया जा रहा है कि बरामद गोवंश क्रूरता पूर्वक लादकर वध हेतु बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाए जा रहे थे। बता दें कि पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर पशु तस्करों के विरुद्ध चल रही कार्रवाई के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा उदय प्रताप सिंह एवं हमराहियों ने यह बरामदगी की है। उक्त बरामदगी के बाद अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 237/2021 धारा 3/5 ए/ 5 बी/ 8 गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम धारा 429 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार लोगों में अबू सलीम निवासी बेली थाना कैंट जिला प्रयागराज, सदरू निवासी अमरइयां थाना पिसामा जिला सीतापुर व चुन्ने निवासी अमरइयां थाना पिसामा जिला सीतापुर बताए जाते हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह,उप निरीक्षक प्रदीप कुमार मिश्र,उप निरीक्षक मनोज कुमार राय, कांस्टेबल प्रीतम बिंद तथा कांस्टेबल अमित कुमार पाल शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad