सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 33 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 4, 2021

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 33 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

                  

महाराष्ट्र ठाणे जिले में पुलिस ने डोंबिवली सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार नाबालिग समेत सभी 33 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। गौरतलब है कि डोंबिवली में 15 वर्ष की लड़की का इस साल की शुरुआत में 8 महीनों में कई बार कथित तौर पर यौन शोषण किया गया था।इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मानपाडा पुलिस थाने में इस साल 22 सितंबर को यह मामला दर्ज किया गया।आरोप पत्र 885 पृष्ठों का है और इसमें 122 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। आरोप पत्र में कहा गया है कि आरोपियों ने डोंबिवली बदलापुर मुरबाड और रबाले समेत विभिन्न स्थानों पर 29 जनवरी से 22 सितंबर के बीच नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसे नशीला पदार्थ भी दिया गया। बताया गया कि मामले में कुल 35 आरोपियों में से चार नाबालिक अभी जमानत पर बाहर हैं जबकि 29 अन्य न्यायिक हिरासत में है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad