मथुरा जिले के सुरीर क्षेत्र में कल यमुना एक्सप्रेस वे पर एक कार को पुल की दीवार से टकराने के कारण उसमें सवार चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि माइलस्टोन 80 के निकट तड़के करीब 5:00 बजे यह हादसा उस समय हुआ जब आगरा से नोएडा जा रहे मध्य प्रदेश पुलिस दल का एक वाहन अनियंत्रित होकर पुल की दीवार से टकरा गया, हादसे में घायल अन्य पुलिस कर्मियों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद लगभग 5 घंटे तक यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। सूत्रों के मुताबिक मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के भुदेरा थाने की पुलिस एक अपहृत लड़की को मुक्त कराने के लिए हरियाणा के बहादुरगढ़ जा रही थी।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment