चंदौली मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण ने पं0 कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंदौली के प्रांगण में नाबार्ड द्वारा आयोजित तीन दिवसीय शरद मेला का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।सीडीओ ने लगायी गयी स्टॉलों के अवलोकन के दौरान महिलाओं द्वारा बनाये गये उत्पादन की प्रशंसा एवं उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जो महिलाएं स्वयं सहायता समूह से नहीं जुड़ी हैं , उन्हें स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जाय । उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा जनपद में उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है । उन्होंने कहा की ऐसे आयोजनो से ग्रामीण महिलाओं का उत्साहवर्धन के साथ ही साथ उनकी आमदनी में भी बढोत्तरी होती है । नाबार्ड तनुज सेन ने कहा कि महिलायें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही है । शरद मेले में स्वयं सहायता समूह की सदस्यों द्वारा स्वयं निर्मित उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण सामग्री की स्टाल लगाई गई है , इन्हें आगे भी विपणन एवं ट्रेडिंग हेतु अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे । परिसर में बनाई गई रंगोली की खूबसूरती का सीडीओ ने प्रशंसा की। उन्होंने सहायता समूह संचालक महिलाओं और किसानों के स्वावलम्बन पर जोर दिया । राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) एवं उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की महिला एवं स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण महिलाओं की उधमशीलता को बढ़ावा मिलेगा तथा किसान उत्पादक संगठन व स्वयं सहायता समूह के उत्थान के लिए नाबार्ड हर संभव प्रयास करेगा ।
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मत्स्य अधिकारी विकास मिश्रा, पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य पंकज झा, एलडीएम शंकर सावंत, कृषि विभाग से बसंत श्रीवास्तव, एसबीआई डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर समीर पांडेय, पूर्वांचल कंप्यूटर शिक्षण संस्थान से रामचंद्र सुनील एवं श्रीकांत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment