एसडीएम गिरफ्तार,रिश्वत लेते हुई कार्यवाही - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, December 29, 2021

एसडीएम गिरफ्तार,रिश्वत लेते हुई कार्यवाही

मध्य प्रदेश रायसेन में लोकायुक्त की टीम ने रायसेन जिले में एक एसडीएम कार्यालय पर छापा मारा जहां से टीम ने छापे के दौरान एसडीएम को 45 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार क्रेशर की अनुमति के एवज में एसडीएम ने रिश्वत मांगी थी। जिसकी सूचना मिलते ही लोकायुक्त एसडीओपी और 8 सदस्य टीम ने दफ्तर में दबिश दी और एसडीएम को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।बताया जा रहा है कि छापे के दौरान एसडीएम की तबियत बिगड़ उन्हें अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। इस मामले के बाद हड़कंप की स्थिति मच गई है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में रिश्वतखोर अफसरों पर लोकायुक्त की टीम लगातार कार्यवाही कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad