चन्दौली इलिया पुलिस ने तियरी पेट्रोल पंप के करीब से एक व्यक्ति को चार राशि गोवंशीय पशुओं के साथ पकड़ा है। उसके पास से एक 12 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।बताया गया कि गिरफ्तार आरोपी पशुओं को लेकर बिहार जा रहा था।गिरफ्तार आरोपी कयूम खान निवासी ग्राम सराय जगदीश जंगीगंज थाना गोपीगंज जनपद भदोही संत रविदास नगर व हाल पता चुड़ियारी मोहल्ला थाना गोपीगंज जनपद भदोही संत रविदास नगर बताया गया है। गिरफ्तार आरोपी के ऊपर पहले से भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद संबंधित धाराओं में चालान किया है। गिरफ्तारी व बरामदगी टीम ने उपनिरीक्षक अखिलेश सोनकर,उपनिरीक्षक ईश्वर चंद्र यादव,हेड कांस्टेबल प्रभाकर मिश्रा,कांस्टेबल रमेश यादव, कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव तथा कांस्टेबल अविनाश यादव शामिल रहे।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment