लखनऊ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां जैसे-जैसे तेज होती जा रही हैं वैसे ही नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी आगे बढ़ता जा रहा है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक अपनी पार्टी को छोड़कर समर्थकों सहित समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये। बता दें कि राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व विधायक रहे राम इकबाल सिंह ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा को छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। भाजपा नेता राम इकबाल सिंह बलिया की चिलकहर विधानसभा सीट से वर्ष 2002 में विधायक बने थे। सपा की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी गई है ।सपा के अधिकारी ट्विटर हैंडल पर बताया गया कि,सपा का बढ़ता कारवां। सपा मुखिया अखिलेश यादव के द्वारा पार्टी में शामिल कराए जाते हुए तस्वीर भी पार्टी की ओर से सोशल मीडिया पर साझा की गई है।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment