महिला दारोगा बर्खास्त, रिश्वत लेने के लगे थे आरोप - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, December 21, 2021

महिला दारोगा बर्खास्त, रिश्वत लेने के लगे थे आरोप

                   

इटावा के सैफई थाने में तैनात एक महिला दरोगा को रिश्वत लेने के एक पुराने मामले में पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इस संबंध में इटावा के एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने महिला दरोगा को बर्खास्त करने की पुष्टि करते हुए बताया कि 4 वर्ष पहले 2017 में बीस हजार की रिश्वत लेती पकड़ी गई थी। विभागीय जांच पूरी होने के बाद दोषी मानते हुए उसे बर्खास्त किया गया है।बताया गया कि महिला दरोगा दो साल से सैफई थाने में तैनात थी। एसएसपी ने बताया कि उक्त दरोगा के खिलाफ वाराणसी जिले के शिवपुर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था इस मामले में उसे जेल भेजा गया था।विभागीय जांच शुरू हो गई थी जमानत पर दरोगा जेल से छुटी थी और तैनाती दोबारा विभाग में हो गई थी। सैफई थाने में वह 2019 से तैनात थी। अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध ने दरोगा गीता को जांच में दोषी पाए जाने पर बर्खास्तगी की रिपोर्ट भेजी जिस पर उसको बर्खास्त कर दिया गया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad